शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) के शुद्ध लाभ में हुई 12.42% बढ़ोतरी

2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में साल दर साल आधार पर पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) का शुद्ध लाभ 12.42% बढ़ा।

कंपनी का मुनाफा 73.49 करोड़ रुपये के मुकाबले 82.62 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी कुल आमदनी 728.39 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.12% अधिक 794.88 करोड़ रुपये और तिमाही दर तिमाही आधार पर एबिटा 7.1% की बढ़त के साथ 154 करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर बीएसई में पर्सिस्टेंट सिस्टम्स का शेयर 663.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 670.00 रुपये पर खुला है। करीब 10 बजे यह 5.95 रुपये या 0.90% की बढ़त के साथ 669.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!