शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) के तिमाही मुनाफे में 36.22% इजाफा

पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष समान अवधि में कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) के मुनाफे में 36.22% बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 55.05 करोड़ रुपये से बढ़ कर 74.99 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी की कुल आमदनी भी 332.37 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.48% बढ़ कर 383.85 करोड़ रुपये रही। उधर कैन फिन होम्स का शेयर बीएसई में 537.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 540.35 रुपये पर खुला और 558.55 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयरों में 1.20 रुपये या 0.22% की बढ़त के साथ 540.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी