शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत फोर्ज (Bharat Forge) के मुनाफे में 60.6% बढ़ोतरी दर्ज

साल दर साल आधार पर भारत फोर्ज (Bharat Forge) के जुलाई-सितंबर तिमाही मुनाफे में 60.6% वृद्धि हुई।

पिछले कारोबारी साल की जुलाई-सितंबर तिमाही में हुए 126.89 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी को 2017 की समान अवधि में 203.72 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। भारत फोर्ज के मुनाफे में वृद्धि खास तौर से इसकी आमदनी में बढ़त के कारण हुई, जो कि 936 करोड़ रुपये के मुकाबले 34.4% की बढ़त के साथ 1,258 करोड़ रुपये रही। कंपनी का एबिटा 49.2% की वृद्धि के साथ 369 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 2.91% बढ़ कर 29.4% रहा। उधर बीएसई में भारत फोर्ज का शेयर 715.30 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 720.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 1 बजे बजे यह 9.65 रुपये या 1.35% की मजबूती के साथ 724.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!