शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुद्ध लाभ बढ़ने के बावजूद नैटको फार्मा (Natco Pharma) का शेयर कमजोर

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नैटको फार्मा (Natco Pharma) के मुनाफे में 11.5% की बढ़ोतरी हुई।

पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 194.9 करोड़ रुपये के मुकाबले नैटको फार्मा ने 217.4 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। मगर इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 16.1% घट गयी। कंपनी ने 679 करोड़ रुपये की तुलना में 562.2 करोड़ रुपये की आमदनी की। वहीं इसका एबिटा 10.1% की बढ़त के साथ 286.50 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 1,212 आधार अंकों की जोरदार वृद्धि के साथ 51% रहा। दूसरी तरफ बीएसई में नैटको फार्मा का शेयर 904.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 918.70 रुपये पर खुला, मगर लगातार गिरावट के कारण 855.00 रुपये तक नीचे गिरा। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 43.25 रुपये या 4.78% की कमजोरी के साथ 861.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!