शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आईटीसी (ITC) के विज्ञापन पर लगायी रोक

दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) ने आईटीसी (ITC) द्वारा पेप्सिको (Pepsico) और डाबर (Dabur) के जूसों के खिलाफ विज्ञापनों का प्रकाशन और प्रसारण करने पर रोक दी है।

खबरों के अनुसार आईटीसी के नये विवादास्पद विज्ञापनों में पेप्सिको और डाबर के जूसों की निंदा की गयी है। पिछले 2 दिनों में जूस उत्पाद बी नेचुरल (B Natural) की उत्पादक आईटीसी द्वारा इन विज्ञापनों का अखबारों, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में प्रचार करने के बाद पेप्सिको ने उच्च न्यायालय का रुख किया था। अदालत ने 09 अप्रैल तक इन विज्ञापनों के प्रसार पर रोक लगा दी है।
उधर बीएसई में आईटीसी का शेयर शुक्रवार को 1.10 रुपये या 0.42% की मजबूती के साथ 260.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 353.20 रुपये और निचला स्तर 250.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!