शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटीसी (ITC) ने रखा होम केयर उत्पाद क्षेत्र में कदम

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी (ITC) ने होम केयर उत्पाद क्षेत्र में कदम रखा है।

कंपनी ने कोलकाता में स्थित अर्पिता एग्रो से इसके फर्श की सफाई वाले ब्रांड निमाइल के अधिग्रहण से नये कारोबार में शुरुआत की है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में फर्श सफाई उत्पाद क्षेत्र में निमाइल दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड है और हाल ही में इसकी उत्तर भारत में शुरुआत हुई है। सौदे के बारे में आईटीसी ने किसी प्रकार की जानकारी घोषित नहीं की है। गौरतलब है कि आईटीसी अपनी विस्तार योजना के तहत एफएमसीजी क्षेत्र में क्षेत्रीय ब्रांडों को ही कम दाम में खऱीद रही है।
उधर बीएसई में आईटीसी के शेयर में उठापटक जारी है। कंपनी का शेयर 270.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 271.10 रुपये पर खुला। सुबह पौने 11 बजे के आस-पास यह 0.45 रुपये या 0.17% की गिरावट के साथ 270.05 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!