शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : भारती एयरटेल, हिंदुस्तान जिंक, पीएनबी, इंजीनियर्स इंडिया और कर्नाटक बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें भारती एयरटेल, हिंदुस्तान जिंक, पीएनबी, इंजीनियर्स इंडिया और कर्नाटक बैंक शामिल हैं।

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन - इंडिया रेटिंग्स ने कंपनी के 310 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्रों पर रेटिंग वापस ली।
भारती एयरटेल - कंपनी स्वयं या सहायक कंपनी के जरिये फंड जुटाने के विभिन्न अवसरों का मूल्यांकन जारी रखे हुए है।
करुर वैश्य बैंक - आरबीआई ने बैंक पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।
मिंडा इंडस्ट्रीज - कंपनी ने टोयोडा गोसी मिंडा इंडिया में 41.67% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया।
आशियाना हाउसिंग कंपनी ने 18.74 करोड़ रुपये के डिबेंचर आवंटित किये।
वक्रांगी - एमसीए ने कंपनी ने 3 सालों के खातों की जाँच का आदेश दिया।
कर्नाटक बैंक - बैंक ने जमा ब्याज दर में 10 आधार अंकों की वृद्धि की।
इंजीनियर्स इंडिया - कंपनी को एचपीसीएल राजस्थान से 5,000 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
विजया बैंक - बैंक के बोर्ड ने बैंक ऑफ बड़ौदा तथा देना बैंक के साथ विलय को मंजूरी दी।
हिंदुस्तान जिंक - सीईओ का कार्यकाल 2020 तक बढ़ाया।
पीएनबी - बैंक ने एमसीएलआर में संशोधन किया। (शेयर मंथन, 01 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!