शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को मिला 601 करोड़ रुपये का ठेका

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) को कोटा, राजस्थान के जल संसाधन विभाग से 601.02 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका चरण 1/ए के तहत एक नयी ईपीसी परियोजना नवनेरा बैराज (बांध) के लिए मिला है, जिसकी अवधि 48 महीने है।
ठेका मिलने के बावजूद बाजार में गिरावट के कारण दिलीप बिल्डकॉन के शेयर में हल्की कमजोरी है। बीएसई में दिलीप बिल्डकॉन का शेयर 625.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 637.70 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 662.85 रुपये के निचले स्तर फिसला। करीब 11.10 बजे यह 1.15 रुपये या 0.18% की कमजोरी के साथ 624.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!