शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारत फोर्ज (Bharat Forge) और एनटीपीसी (NTPC) बंद करेंगी संयुक्त उद्यम कंपनी

भारत फोर्ज (Bharat Forge) और एनटीपीसी (NTPC) ने अपनी संयुक्त उद्यम कंपनी बीएफ-एनटीपीसी एनर्जी सिस्टम्स (BF-NTPC Energy Systems) को बंद करने का ऐलान किया है।

बीएफ-एनटीपीसी एनर्जी सिस्टम्स ने जून 2008 में स्थापना के बाद किसी प्रकार की व्यापार गतिविधि शुरू नहीं की है, इसलिए इसे बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसे विद्युत क्षेत्र से संबंधित उपकरण बनाने, खरीदने और बेचने के लिहाज से शुरू किया गया था। बीएफ-एनटीपीसी एनर्जी सिस्टम्स में भारत फोर्ज की 51% और एनटीपीसी की 49% हिस्सेदारी है।
उधर बीएसई में भारत फोर्ज का शेयर 565.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 567.05 रुपये पर खुल कर 591.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। अंत में यह 26.35 रुपये या 4.66% की बढ़ोतरी के साथ 591.35 रुपये पर बंद हुआ। वहीं एनटीपीसी का शेयर 2.25 रुपये या 1.39% की बढ़ोतरी के साथ 163.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!