शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) को यूएसएफडीए (USFDA) ने दिखायी हरी झंडी

प्रमुख दवा कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) की अमेरिकी इकाई को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी फ्लूकोइनोलोन एसीटोनिड टॉपिकल तेल, 0.01% के लिए मिली है। गौरतलब है कि यह तेल एक अन्य दवा कंपनी हिल डर्मास्यूटिकल्स के डर्मा-स्मूथ (बॉडी ऑयल) का जेनेरिक संस्करण है। इस तेल का इस्तेमाल कान के बाहरी हिस्से पर होने वाली खुजली के लिए किये जाता है। आँकड़ों के अनुसार सितंबर 2017 से अगस्त 2018 के दौरान डर्मा-स्मूथ (बॉडी ऑयल) का अमेरिका में बिक्री आँकड़ा 1.45 करोड़ डॉलर का रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में ग्लेनमार्क फार्मा का शेयर 612.65 रुपये के पिछले भाव की तुलना में 614.15 रुपये पर खुला। मगर साढ़े 10 बजे के करीब इसमें तेज गिरावट आयी और यह 585.00 रुपये तक गिरा। इसके बाद 11 बजे के आस-पास कंपनी का शेयर 14.40 रुपये या 2.35% की गिरावट के साथ 598.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!