शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज (Dr. Reddys) की माइग्रेन दवा को यूएसएफडीए ने दिखायी हरी झंडी

प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr. Reddys) के शेयर भाव में 2% की मजबूती देखने को मिल रही है।

अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने डॉ रेड्डीज और इसकी सहायक कंपनी प्रोमियस फार्मा (Promius Pharma) को माइग्रेन के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा तोसिमरा के लिए मंजूरी दे दी है। तोसिमरा का पुराना डीएफएन-02 है, जो प्रोमियम फार्मा के तीव्र माइग्रेन उपचार पोर्टफोलिओ में जुड़ने वाला नवीनतम उत्पाद है।
गौरतलब है कि कंपनी तोसिमरा का कारोबार शुरू करने की दिशा में कार्य कर रही है। कंपनी की ओर से तैयार की गयी यह दवा माइग्रेन और एचसीपी मरीजों का बेहतर तरीके से उपचार कर सकेगी।
इस खबर से डॉ रेडेडीज के शेयर को सहारा मिलता दिख रहा है। बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 2,624.20 रुपये पर खुला। मगर शुरू से इसमें मजबूती आती रही, जिससे इसने 2,675.00 रुपये पर एक शिखर बनाया। करीब पौने 11 बजे कंपनी के शेयरों में 50.80 रुपये या 1.94% की बढ़ोतरी के साथ 2,675.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में डॉ रेड्डीज के शेयर का सर्वाधिक भाव 2,745.00 रुपये और निचला स्तर 1,888.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!