शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निर्यात में बढ़ोतरी के बावजूद एस्कॉर्ट्स (Escorts) की कुल बिक्री में गिरावट

मई 2018 के मुकाबले 2019 की समान अवधि में ट्रैक्टर निर्माता एस्कॉर्ट्स (Escorts) के निर्यात में 42.4% की बढ़ोतरी हुई है।

मगर इसी अवधि में कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 19.8% की गिरावट दर्ज की गयी।
कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री मई 2018 में 8,087 इकाई से घट कर 2019 के इसी महीने में 6,488 इकाई रह गयी, जबकि निर्यात 238 इकाई के मुकाबले 339 इकाई हो गया। इस लिहाज से कंपनी की कुल मई ट्रैक्टर बिक्री 8,325 इकाइयों के मुकाबले 18% की गिरावट के साथ 6,827 इकाई रह गयी।
उधर शुक्रवार को बीएसई में एस्कॉर्ट्स का शेयर 17.70 रुपये या 2.87% की कमजोरी के साथ 599.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,342.97 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 957.95 रुपये और निचला स्तर 542.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 जून 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी