शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को मिले 2,255 करोड़ रुपये के ठेके

दुनिया की सबसे बड़ी पावर ट्रांसमिशन ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट ऐंड कंस्ट्रक्शन) कंपनियों में से एक केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को 2,255 करोड़ रुपये के ठेके प्राप्त हुए हैं।

कंपनी को ट्रांसमिशन ऐंड ट्रांसमिशन क्षेत्र में 885 करोड़ रुपये, शहरी यातायात में 853 करोड़ रुपये और रेलवे में 517 करोड़ रुपये का कार्य मिला है।
केईसी इंटरनेशनल को यह परियोजनाएँ जिन कंपनियों से मिली हैं उनमें रेल विकास निगम, तमिलनाडु ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन, पावर ग्रिड और दिल्ली मेट्रो से मिले हैं।
दूसरी ओर बीएसई में केईसी इंटरनेशनल का शेयर 273.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 274.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 280.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
अंत में यह 3.75 रुपये या 1.37% की बढ़ोतरी के साथ 277.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,139.34 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 340.50 रुपये और निचला स्तर 229.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 नवंबर 2019)

Comments  

Brijesh Singh
# Brijesh Singh 2020-06-04 13:29
W

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!