शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) में गिरावट का सिलसिला जारी

वित्त मंत्रालय की ओर से लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) पर मोरेटोरियम लगाने के बाद से इसके शेयर में भारी कमजोरी बनी हुई है।

बैंक का शेयर बीएसई (BSE) पर आज सुबह लगभग 10% की कमजोरी के साथ 9 रुपये पर खुला। यह इसका आज का निचला सर्किट था। आज के कारोबार के आखिर तक लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर इसी भाव पर रहा और इन्हीं स्तरों पर बंद हुआ। यह इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर भी है। इस भाव पर लक्ष्मी विलास बैंक का बाजार पूँजीकरण 303.04 करोड़ रुपये है।
इससे पहले बुधवार और गुरुवार को बीएसई पर लक्ष्मी विलास बैंक के शेयर में बीस-बीस प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गयी थी। मंगलवार की शाम को केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने लक्ष्मी विलास बैंक से पैसों की निकासी पर सीमा लगा दी थी। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक अब इस बैंक का कोई भी खाताधारक अपने खाते से एक महीने में 25,000 रुपये से अधिक की राशि नहीं निकाल सकता। आरबीआई (RBI) ने लक्ष्मी विलास बैंक के हालात को और न बिगड़ने देने के लिए इस बैंक के निदेशक मंडल को भंग कर दिया है और केनरा बैंक के पूर्व गैरकार्यकारी अध्यक्ष टी एन मनोहरन को लक्ष्मी विलास बैंक का प्रशासक नियुक्त किया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि लक्ष्मी विलास बैंक का विलय डीबीएस बैंक इंडिया (DBIL) में कर दिया जायेगा। (शेयर मंथन, 20 नवंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख