शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पीएनसी इन्फ्रा को मध्य प्रदेश सरकार से 699 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी पीएनसी इन्फ्रा को मध्य प्रदेश सरकार से लेटर ऑफ अवॉर्ड यानी यूएलओए (LoA) मिला है। कंपनी को यह एलओए मध्य प्रदेश सरकार के पीडब्लयूडी यानी PWD से मिला है।

 कंपनी को यह एलओए चार लेन वाले एलिवेटेड कॉरिडोर/फ्लाईओवर बनाने के लिए मिला है। इस फ्लाईओवर का निर्माण महारानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा से लेकर एबी रोड तक करना है। यह ग्वालियर शहर में दूसरे चरण के तहत स्वर्ण रेखा नदी के किनारे बनाना है। इस प्रोजेक्ट का निर्माण ईपीसी यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन के आधार पर किया जाएगा। कंपनी को पीडब्लूडी से 699 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को पिछले महीने जनवरी में भी 1174 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर वेस्टर्न भोपाल बाईपास के निर्माण के लिए मिला है। पीएनसी इन्फ्रा ने हाल ही में तीसरी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा 32% बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 140 करोड़ रुपये से बढ़कर 185 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 13% की वृद्धि हुई है। आय 1803 करोड़ रुपये से बढ़कर 2047 करोड़ रुपये हो गई है। कंपी के कामकाजी मुनाफे में 25% की बढ़ोतरी हुई है। कामकाजी मुनाफा 345 करोड़ रुपये से बढ़कर 432 करोड़ रुपये हो गई है। मार्जिन 19.1% से बढ़कर 21.1% हो गई है।

(शेयर मंथन, 28 फरवरी, 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!