शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

घरेलू बाजार की नजर तिमाही नतीजों पर : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार में अभी नकारात्मक रुझान नजर आ रहा है। 
हालाँकि पिछली दिनों की गिरावट की वजह से बाजार थोड़ा ऊपर जा सकता है। एफआईआई की ओर से बिकवाली हो रही है। यूरोजोन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बाजार की नजर अब कंपनियों के तिमाही नतीजों पर लग गयी है। इसी हफ्ते इन्फोसिस के नतीजे आने वाले हैं। इन्फोसिस अपने तिमाही नतीजों में अगली तिमाही के बारे में किस तरह के अनुमान सामने रखती हैं। इस पर बाजार की दृष्टि लगी हुई है। आईआईपी के आँकड़े भी आने वाले हैं। इन आँकड़ों से भी बाजार की अगली चाल की दिशा तय हो सकती है।
क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस और आईटी ठीक लग रहे हैं, जबकि ऑटो, धातु, खनन और रियल्टी कमजोर नजर आ रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से टीसीएस, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल, ऑयल इंडिया, ओएनजीसी और एलऐंडटी के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल (K K Mital, Head - PMS, Globe Capital)
(शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!