शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नकारात्मक वैश्विक संकेतों से घरेलू बाजार पर दबाव : के के मित्तल (K K Mital)

वैश्विक संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार कमजोर नजर आ रहा है।
मेरा कहना है कि आने वाले दिनों में निफ्टी (Nifty) 5700-5650 तक जा सकता है। एफआईआई की ओर से बिकवाली हो रही है। अमेरिका में बांड खरीद कार्यक्रम को धीमा करने की संभावना की खबर के बीच नकदी (लिक्विडिटी) के प्रवाह में कमी आती दिख रही है। अब बाजार की नजर आगामी 17 जून को आररबीआई की होने वाली बैठक पर है। इस बैठक में आरबीआई नीतिगत ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठाता है? मुझे उम्मीद है कि विकास दर, आईआईपी, महँगाई दर के आँकड़ों और मानसून को देखते हुए आरबीआई नीतिगत ब्याज दरों में 0.25% अंक की कटौती कर सकता है। 
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी, दवा और तेल-गैस ठीक लग रहे हैं। लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से ऑयल इंडिया, ओएनजीसी, वीएसटी इंडस्ट्रीज, एक्जॉल नोबल, पंजाब नेशनल बैंक, सिंडिकेट बैंक और कैस्ट्रोल इंडिया के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल (K K Mital, Head - PMS, Globe Capital)
(शेयर मंथन, 13 जून 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!