शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) को 5750 के स्तर पर मजबूत सहारा : के के मित्तल (K K Mital)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है।
मेरा मानना है कि निफ्टी (Nifty) के 6000 के स्तर पर जाने पर घरेलू बाजार में मुनाफावसूली दिख सकती है। निफ्टी को 5750 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। मेरा कहना है कि महँगाई दर के आँकड़ों की वजह से बाजार पर दबाव बन रहा है। अब घरेलू बाजार की नजर आरबीआई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठकों पर लगी हुई हैं। मुझे आरबीआई के द्वारा नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने की संभावना है।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी, धातु और दवा ठीक लग रहे हैं, जबकि इन्फ्रा और पावर दबाव में नजर आ रहे हैं। अगर खास शेयर की बात करें, तो लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज, ऑयल इंडिया, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल और सेसा गोवा के शेयरों में निवेश कर सकते हैं। (इनमें विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।) के के मित्तल, पीएमएस प्रमुख, ग्लोब कैपिटल (K K Mital, Head - PMS, Globe Capital)
(शेयर मंथन, 17 सितंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!