शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) के लिए 5950 का स्तर महत्वपूर्ण : सलिल शर्मा (Salil Sharma)

भारतीय शेयर बाजार में आज एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव दिख सकता है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 5930-6000 के बीच रहेगा।

अगर निफ्टी 5950 के नीचे बंद होता है, तो इसे 5830 पर पहला समर्थन मिलेगा। इसके बाद निफ्टी को 5750 के स्तर पर सहारा मिलेगा।
क्षेत्रों के लिहाज से तेल-गैस मजबूत नजर आ रहा है। आईटी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों के शेयर भी ठीक दिख रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि लंबी अवधि के नजरिये के हिसाब से वे ओएनजीसी, एचपीसीएल, बीपीसीएल आईओसी, इन्फोसिस और टीसीएस के शेयरों में निवेश करें। सलिल शर्मा, पार्टनर, कपूर शर्मा.कॉम (Salil Sharma, Partner, kapursharma.com)
(शेयर मंथन, 07 फरवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!