शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नवंबर निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5650 के पास : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5600-5700 के बीच रह सकता है।

लेकिन घरेलू बाजार के लिए रुपये की कमजोरी चिंता का विषय बनी हुई है। इससे बाजार पर दबाव बन रहा है। यह हफ्ता वायदा निपटान का होने की वजह से कारोबारी एक दायरे में सौदे कर रहे हैं। मेरा मानना है कि नवंबर निफ्टी का निपटान 5650 के आसपास हो सकता है।
निवेशकों को मेरी राय है कि बाजार में अच्छी गिरावट आने पर चुनिंदा कंपनियों के शेयरों में खरीदारी कर सकते हैं। मुझे क्षेत्रों में कोई खास चाल नजर नहीं आ रही है। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 27 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!