शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अच्छी खबरों के बीच मुनाफावसूली संभव : राजेश जैन (Rajesh Jain)

वैश्विक संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार मजबूत दिख रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5950-6050 के बीच रह सकता है।

हालाँकि अच्छी खबरों की वजह से बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। मेरी सलाह है कि मौजूदा स्तरों पर खरीदारी करने से बचें। बाजार में गिरावट आने पर नयी खरीदारी कर सकते हैं।
क्षेत्रों के लिहाज से सभी मजबूत नजर आ रहे हैं। खास तौर से बैंक और रियल्टी क्षेत्र दमदार दिख रहे हैं। निवेशकों को मेरी राय है कि लंबी अवधि के नजरिये से अंबुजा सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, डीएलएफ और यूको बैंक के शेयरों में खरीदारी करें। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 02 जनवरी 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!