शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) को 5980 पर मजबूत सहारा : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार आज सकारात्मक दिख रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 6000-6100 के बीच रह सकता है।

मेरा मानना है कि जब तक निफ्टी 5980 के स्तर के ऊपर है, तब तक बाजार में आशा की किरण कायम है।

कारोबारियों को मेरी राय है कि निफ्टी के 5980 के नीचे जाने पर बिकवाली सौदे कर सकते हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि लंबी अवधि के नजरिये से मौजूदा स्तरों पर खरीदारी करें। निवेश के लिहाज से तेल-गैस क्षेत्र मजबूत नजर आ रहा है। आज ऑटो और रियल्टी क्षेत्र ठीक नजर आ रहे हैं, जबकि बैंक क्षेत्र में दबाव दिख रहा है। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 04 फरवरी 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!