शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) को 5500-5600 के दायरे में मजबूत सहारा : राजेश जैन (Rajesh Jain)

वैश्विक नकारात्मक संकेत की वजह से भारतीय शेयर बाजार कमजोर नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 5600-5800 के बीच रह सकता है।
आने वाले दिनों में निफ्टी को 5500-5600 के दायरे में मजबूत सहारा मिलने की उम्मीद है। मेरा कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा 85 अरब डॉलर के खर्चों में कटौती करने की खबर की वजह से वैश्विक शेयर बाजारों में दबाव बना है। अगर अमेरिकी बाजार में कमजोरी आती है, तो घरेलू बाजार पर भी इसका असर दिखेगा। डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने से घरेलू बाजार पर दबाव बन रहा है। कारोबारियों को मेरी राय है कि सौदे करने में सावधानी बरतें। 
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी, दवा और एफएमसीजी ठीक नजर आ रहे हैं, जबकि पावर और धातु कमजोर दिख रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि वे लंबी अवधि का नजरिया बना कर निफ्टी के 50 शेयरों में से चुन कर निवेश कर सकते हैं। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 04 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!