शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मार्च सीरीज निपटने तक निफ्टी (Nifty) का दायरा 5650-5850 : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार एक सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 5700-5800 के बीच रह सकता है।
मेरा कहना है कि तकनीकी रूप से घरेलू बाजार नकारात्मक दिख रहा है। मार्च वायदा सीरीज निपटान तक निफ्टी का दायरा 5650-5850 के बीच रह सकता है। कारोबारी इस उतार-चढ़ाव भरे बाजार में सावधानी पूर्वक कम सौदे करने की रणनीति अपनायें।
क्षेत्रों के लिहाज से दवा और एफएमसीजी को छोड़कर अन्य सभी कमजोर दिख रहे हैं। निवेशकों को मेरी सलाह है कि बाजार में गिरावट आने पर चुनिंदा शेयरों में लंबी अवधि के लिहाज से खरीदारी करें। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 20 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!