शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) को 5400 के स्तर पर मजबूत सहारा : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार सीमित दायरे में नजर आ रहा है।
हालाँकि पिछली गिरावट की वजह से बाजार में थोड़ी तेजी आ सकती है। निफ्टी (Nifty) को 5600-5650 के दायरे में बाधा का सामना करना पड़ेगा। निफ्टी को 5400 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। जब तक बाजार में स्पष्ट दिशा नजर आये तब तक कारोबारी सावधानी पूर्वक सौदे करने की रणनीति अपनायें। इन्फोसिस के कमजोर नतीजे के बाद इसके शेयर के बारे में राय है कि अभी इस शेयर को रखे रहें। लेकिन जिन्होंने छोटी अवधि के नजरिये से लिए है वे इसमें घाटा काट कर निकल जायें।
क्षेत्रों के लिहाज से कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। निवेशकों को मेरी सलाह है कि लंबी अवधि के लिए चुनिंदा शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करें यानी बाजार में जब भी गिरावट आये अच्छे शेयरों में खरीदारी करें। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!