शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 6050-6120 के दायरे में : राजेश जैन (Rajesh Jain)

भारतीय शेयर बाजार में आज दबाव नजर आ रहा है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 6050-6120 का रहेगा।
निफ्टी को 6000 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा। मुझे हफ्ते भर की अवधि में निफ्टी 6000-6200 के दायरे में दिख रहा है। मेरा कहना है कि डॉलर इंडेक्स में तेजी आयी है। इसकी वजह से रुपये में कमजोरी बढ़ सकती है। जब डॉलर में मजबूती बढ़ती है, तब घरेलू बाजार पर दबाव बन जाता है। छोटी अवधि के लिहाज से नये खरीदारी सौदे करने से बचने की रणनीति अभी ठीक रहेगी। 
क्षेत्रों के लिहाज से दवा और एफएमसीजी ठीक नजर आ रहे हैं। अगर शेयरों की बात करें, तो जयप्रकाश एसोसिएट्स, ओएनजीसी और ऐक्सिस बैंक अच्छे दिख रहे हैं। मेरी सलाह है कि निवेशक लंबी अवधि के लिए निवेश करने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करें। घरेलू बाजार की दिशा और स्पष्ट होने के बाद ही नया निवेश करें। राजेश जैन, ईवीपी, रिटेल रिसर्च, रेलिगेयर सिक्योरिटीज (Rajesh Jain, EVP, Retail Research, Raligare Securities)
(शेयर मंथन, 13 मई 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!