शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीटो स्विच गियर्स (Veto Switch Gears) का आईपीओ (IPO) 3 दिसंबर को खुलेगा

वीटो स्विच गियर्स एंड केबल्स लिमिटेड (Veto Switch Gears & Cables Ltd) कंपनी का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) जल्द ही शेयर बाजार में आयेगा।
यह आईपीओ 3 दिसंबर 2012 को खुलेगा और 5 दिसंबर 2012 को बंद होगा। कंपनी ने इस इश्यू में बोली लगाने के लिए 48-50 रुपये का दायरा तय किया है। आईपीओ के जरिये कंपनी की 25 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इस आईपीओ के जरिये जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल कंपनी अपनी विस्तार योजनाओं के कार्यों में करेगी। 
कंपनी के शेयर एनएसई-एसएमई में कारोबार के लिए सूचीबद्ध कराये जायेंगे। इस आईपीओ के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) और कीनोर्ट कॉर्पोरेट सर्विसेस लिमिटेड (Keynote Corporate Services Ltd) को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। कंपनी के इस इश्यू के लिए शेयर बिगशेयर सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड (Bigshare Services Pvt Ltd) को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। (शेयर मंथन, 24 नवंबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!