शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सरकार ने नाल्को (Nalco) के ओएफएस (OFS) से जुटाये 620 करोड़ रुपये

सरकारी कंपनी नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (National Aluminium Company) के ऑफर फॉर सेल (Offer for Sale) पूरा भर गया।
कंपनी के ऑफर फॉर सेल के लिए 15.69 करोड़ शेयरों की माँग आयी। कंपनी 12.88 करोड़ शेयर बेचना चाहती है। सरकार ऑफर फॉर सेल के जरिये कंपनी का 5% हिस्सा बेच रही है। शेयरों का फ्लोर प्राइस 40 रुपये तय किया गया है। हिस्सेदारी बेचकर सरकार ने 620 करोड़ रुपये जुटाये हैं। अभी सरकार की कंपनी में कुल 87.15% हिस्सेदारी है।
शेयर बाजार में शुक्रवार को नाल्को के शेयर में तेज गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कल के कारोबार में कंपनी का शेयर 40.30 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 3.90 रुपये यानी 8.81% की कमजोरी के साथ 40.35 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!