शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पावर ग्रिड (Power Grid) के एफपीओ (FPO) की 6.74 गुना माँग

शेयर बाजार में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) के फॉलोऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) के प्रति निवेशकों का उत्साह नजर आया।
एनएसई द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, एफपीओ खुलने के अंतिम दिन यानी कल इसके 5,30,12,95,500 शेयरों की माँग आयी, जो इसके द्वारा जारी किये जाने वाले शेयरों का 6.74 गुना है। यह एफपीओ 3 दिसंबर 2013 को खुला था। कंपनी ने एफपीओ का प्राइस बैंड प्रति शेयर 85-90 रुपये रखा है। कंपनी ने इस एफपीओ में खुदरा निवेशकों और पात्रता रखने वाले कर्मचारियों को दायरे के ऊपरी स्तर का 5% यानी 4.50 रुपये की छूट दी गयी है। 
कंपनी के एफपीओ में योग्यताप्राप्त संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की ओर से शेयरों की 9.09 गुना माँग आयी। गैर संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) की ओर से 9.70 गुना और खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की ओर से माँग 2.17 गुना रही। वहीं, कर्मचारियों की ओर से 1.31 गुना माँग रही।  
केंद्र सरकार पावर ग्रिड में 17% हिस्सेदारी बेचेगी। ओएफएस के जरिये कंपनी का 4% हिस्सा बेचा जायेगा, जबकि 13% हिस्सेदारी एफपीओ के जरिये बेची जायेगी। इसके बाद पावर ग्रिड में सरकार की 65.4% हिस्सेदारी शेष रहेगी। इस विनिवेश से सरकार को करीब 1,700 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है, जबकि कंपनी को 5,700 करोड़ रुपये मिलेंगे।
शेयर बाजार में कल कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में शुक्रवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 99.85 रुपये तक चला गया। हालाँकि इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में कंपनी का शेयर 2.86% के बढ़त के साथ 98.90 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!