शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फरवरी 2014 में खुदरा महँगाई दर घट कर 8.1%

सरकार ने खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर के फरवरी महीने के आँकड़े पेश किये हैं।  

लगातार तीसरे महीने खुदरा महँगाई दर में कमी आयी है। फरवरी में खुदरा महँगाई दर 25 महीने के निचले स्तरों पर आ गयी है।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक जनवरी 2014 में महँगाई दर घट कर 8.1% पर आ गयी है, जबकि जनवरी 2014 में यह दर 8.79% थी।

माह-दर-माह आधार पर शहरी क्षेत्रों में खुदरा महँगाई दर 9.9% से घट कर 8.57% रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुदरा महँगाई दर 9.35% से घट कर 8.51% रही है। माह दर माह आधार पर शहरी इलाकों में खुदरा महँगाई 8.09% से घट कर 7.55% पर आ गयी है।

फरवरी 2014 में खाद्य कीमतें घट कर 8.57% हो गयी है, जबकि जनवरी 2014 में यह 9.9% दर्ज हुई थी। सब्जियों की कीमत में कमी आयी है। इस दौरान सब्जियों के दाम पिछले महीने की तुलना में 21.91% से घट कर 14.04% रहे हैं। हालाँकि, फलों की कीमतों में वृद्धि हुई है। जनवरी 2014 में 15.6% की तुलना में फरवरी 2014 में यह बढ़ कर 17.79% रही। (शेयर मंथन, 13 मार्च 2014)  

 

 

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!