शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉफी डे इंटरप्राइजेज के आईपीओ को सेबी की मंजूरी

देश में कॉफी आउटलेट की सबसे बड़ी कंपनी कॉफी डे इंटरप्राइजेज (Coffee Day Enterprises) के आईपीओ के प्रस्ताव को सेबी ने मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने आईपीओ के जरिये 1150 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।
आईपीओ के लिए सेबी को सौंपे गये ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक, कॉफी डे आईपीओ से जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल कारोबार का विस्तार करने और कर्ज चुकाने के लिए करेगी। कंपनी में केकेआर, स्टैनचार्ट पीई और न्यू सिल्क रूट जैसे बड़े पीई फंडों ने निवेश किया है। कॉफी डे अपने शेयर बीएसई और एनएसई दोनों ही स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध करायेगी। (शेयर मंथन, 18 अगस्त, 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!