शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ. लाल पैथलैब्स (Dr. Lal PathLabs) आईपीओ : पहले दिन 65% आवेदन

पैथोलोजी जाँच की सेवाएँ देने वाली कंपनी डॉ. लाल पैथलैब्स (Dr. Lal PathLabs) के आईपीओ (IPO) को पहले दिन मंगलवार 08 दिसंबर को सीमित सफलता मिली है।

पहले दिन इसे इश्यू में जारी होने वाले कुल शेयरों के 65% के बराबर आवेदन मिले। हालाँकि संस्थागत निवेशकों (QIB) के कोटे में इसे 1.22 गुणा आवेदन मिल गये, मगर अन्य श्रेणियों में आवेदकों ने पहले दिन ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया। खुदरा श्रेणी के लिए तय सीमा से ज्यादा आवेदन करने वाले बड़े व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी में मंगलवार को 39% आवेदन हासिल हुए। वहीं खुदरा निवेशकों की श्रेणी में पहले दिन 0.43% आवेदन आये।
डॉ. लाल पैथलैब्स का यह इश्यू 10 दिसंबर 2015 तक खुला रहेगा। इसमें 100% बुक बिल्डिंग का तरीका अपनाया गया है। इस इश्यू में बोली लगाने का दायरा 540 से 550 रुपये का है। इसमें खुदरा निवेशकों को 15 रुपये की छूट दी जा रही है। खुदरा निवेशक वैसे व्यक्तिगत निवेशक हैं, जो 2 लाख रुपये की अधिकतम राशि तक का आवेदन करते हैं।
कंपनी का यह आईपीओ 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 1.16 करोड़ शेयरों का है। इसमें ऐंकर निवेशक के 34.80 लाख शेयर भी शामिल हैं। (शेयर मंथन, 08 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!