शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महानगर गैस (MGL) के आईपीओ (IPO) में करें आवेदन : आईसीआईसीआई डायरेक्ट

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने महानगर गैस (MGL) के आईपीओ (IPO) का मूल्याकंन सस्ता बताते हुए इसमें आवेदन करने की सलाह दी है।

महानगर गैस मुंबई, इसके आसपास के क्षेत्रों और महाराष्ट्र के रायगढ़ में सीएनजी और पीएनजी गैस वितरण करने वाली प्रमुख कंपनी है। 2011-16 के वित्त वर्षों के दौरान कंपनी की बिक्री की मात्रा में 6.7% सालाना वृद्धि दर (सीएजीआर) दर्ज की गयी है। 2011-16 के वित्त वर्षों के दौरान कंपनी की आय में 14.4% और लाभ में 6.5% की सालाना वृद्धि दर (सीएजीआर) रही है।
कंपनी के पास एक मजबूत वितरण नेटवर्क है। लिहाजा सीएनजी और आवासीय पीएनजी की कम पैठ और औद्योगिक उपयोग वाली गैस की बिक्री में हो रही वृद्धि के मद्देनजर कंपनी के लिए बेहतर माँग रहने की संभावना दिखती है। कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति इसे अपने मौजूदा बाजार और नये बाजारों में अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए जरूरी वित्तीय लचीलापन प्रदान करती है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट के मुताबिक इस आईपीओ में 380-421 रुपये के इश्यू भाव का दायरा 2015-16 की आय पर 11 से 12.2 तक का पीई अनुपात दर्शाता है। ब्रोकिंग फर्म के मुताबिक इस आईपीओ का यह मूल्यांकन समकक्ष कंपनियों के मुकाबले सस्ता है। लिहाजा ब्रोकिंग फर्म ने निवेशकों को इस आईपीओ में आवेदन करने की सलाह दी है। (शेयर मंथन, 17 जून 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!