शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉक्स एंड किंग्स के आईपीओ की 6.31 गुना माँग

टूर एंड ट्रैवल कंपनी कॉक्स एंड किंग्स (इंडिया) लिमिटेड का आईपीओ कल बंद हो गया।

आईपीओ बंद होने तक इसके 9.94 करोड़ शेयरों की माँग हुई, जो इसके द्वारा जारी किये जाने वाले शेयरों का 6.31 गुना है।
इसके लिए क्यूआईबी की ओर से 9.95 गुना माँग प्राप्त हुई है, जबकि गैर संस्थागत निवेशकों की ओर से इसके लिए 10.69 गुना आवेदन मिले हैं। कॉक्स एंड किंग्स के आईपीओ के लिए खुदरा निवेशकों की ओर से 0.98 गुना माँग प्राप्त हुई है।
कंपनी इस आईपीओ के तहत करीब 1.58 करोड़ शेयर जारी किए थे। कंपनी ने आईपीओ के लिए 316 से 330  रुपये का प्राइस बैंड रखा था। यह 18-20  नवंबर तक खुला था। इस आईपीओ के जरिये कंपनी की 585 करोड़ रुपये से लेकर 610 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है। कंपनी ने नौ एंकर इनवेस्टरों को 27.44 लाख शेयर 330 रुपये प्रति शेयर की दर से आवंटित किए थे। इससे कंपनी ने 90.55 करोड़ रुपये जुटाये।

कंपनी का भारत के 164 शहरों के अलावा 18  देशों में कारोबार फैला हुआ है। कंपनी इस आईपीओ से जुटाई गयी रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और विस्तार योजनाओं पर करेगी। (शेयर मंथन, 21 नवंबर 2009)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!