शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज आईपीओ रहा 2017 का सर्वाधिक सब्सक्राइब्ड इश्यू

सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (सीडीएसएल) आईपीओ 2017 का सर्वाधिक सब्सक्राइब्ड इश्यू रहा।

सीडीएसएल के आईपीओ को 170.16 ओवरसब्सक्राइब्ड किया गया, जो कि 2017 में भारतीय पूँजी बाजार में सर्वाधिक है। कंपनी को योग्य संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) से 148.71 गुना, खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों से 23.83 गुना और कर्मचारी खंड में 1.46 गुना के लिए आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा गैर-संस्थागत निवेशकों ने रिकॉर्ड 563.03 गुना आवेदन किये। कंपनी के आईपीओ का आकार 145-149 रुपये के प्राइस बैंड के साथ 523.99 करोड़ रुपये का था। (शेयर मंथन, 22 जून 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!