शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

खादिम इंडिया (Khadim India) के आईपीओ (IPO) में करें आवेदन : मोतीलाल ओसवाल

मोतीलाल ओसवाल ने खादिम इंडिया (Khadim India) के आईपीओ में आवेदन करने की सलाह दी है।

आवेदन के लिए मोतीलाल ओसवाल ने तर्क दिया है कि 1981 में शुरू हुई खादिम इंडिया भारत में दूसरी सबसे बड़ी फुटवियर रिटेलर है। कंपनी खादिम्स (Khadim's) ब्रांड नाम के तहत 829 रिटेल स्टोर (मार्च 2017 तक) चलाती है, जिनकी पूर्वी भारत में काफी बेहतर स्थिति है। कुल स्टोरों में से 162 खादिम स्वयं चलाती है, जबकि 667 इसके फ्रेंचाइजी स्टोर हैं। साथ ही इसका नेटवर्क 357 डिस्ट्रिब्यूटर्स का है, जिनके द्वारा बेचे जाने वाले उत्पादों का बड़ा हिस्सा कंपनी अपने उत्पादन संयंत्रों में निर्मित करती है। कंपनी को खुदरा व्यापार से चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपने शुद्ध आमदनी का 70% से अधिक और पिछले वित्त वर्ष में 73.5% प्राप्त हुआ।
ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि खादिम इंडिया 'खादिम्स' के 9 घरेलू उप-ब्रांडों को प्रमोट करती है। लगातार शानदार व्यापार से वित्त वर्ष 2013-17 के दौरान कंपनी की आमदनी 10%, एबिटा 11% और शुद्ध लाभ 36% बढ़ा। ब्रोकिंग फर्म के अनुसार 745 -750 रुपये का प्राइस बैंड वित्त वर्ष 2016-17 के 43.8 के पीई पर निर्धारित किया गया है। खादिम इंडिया का इश्यू आज खुला है, जो कि 06 नवंबर को बंद होगा। इसमें 50% क्यूआईबी, 15% गैर-संस्थागत और शेष 35% खुदरा निवेशकों के लिए निर्धारित है। (शेयर मंथन, 02 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!