शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अम्बर एंटरप्राइजेज (Amber Enterprises) के आईपीओ (IPO) को मिले 165 गुना आवेदन

अम्बर एंटरप्राइजेज (Amber Enterprises) के आईपीओ (IPO) इश्यू को 165 गुना आवेदन प्राप्त हुए।

17 जनवरी को खुल कर कंपनी का आईपीओ शुक्रवार को बंद हुआ। अम्बर एंटरप्राइजेज ने इश्यू में 49.27 लाख शेयरों के लिए आवेदन माँगे थे, जबकि इसे 81.47 करोड़ शेयरों के लिए अर्जियाँ भेजी गयीं। आईपीओ में आरक्षित योग्य संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 174.98 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 519.26 गुना औऱ खुदरा निवेशकों के भाग को 11.56 गुना ओवरसब्सक्राइब किया गया। अम्बर एंटरप्राइजेज ने आईपीओ से 600 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था, जबकि इसने ऐंकर निवेशकों से पहले ही 179 रुपये जुटा लिये थे। गुरुग्राम स्थित अम्बर एंटरप्राइजेज एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर के उपकरण, वॉटर प्यूरीफायर और वाशिंग मशीन बनाती है। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!