शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऐस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) के आईपीओ (IPO) को पहले दिन मिले 26% आवेदन

निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कंपनी ऐस्टर डीएम हेल्थकेयर (Aster DM Healthcare) का आईपीओ (IPO) सोमवार 12 फरवरी को खुल गया।

15 फरवरी को बंद होने वाले आईपीओ को इश्यू के पहले दिन 26% आवेदन मिले। कंपनी ने आईपीओ इश्यू में 180-190 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। आईपीओ में 725 करोड़ रुपये के नये शेयरों के अलावा कंपनी की प्रमोटर यूनियन इन्वेस्टमेंट्स ऑफर फोर सेल के जरिये 1,34,28,251 शेयर जारी करेगी। ऐस्टर डीएम ने आईपीओ के जरिये 967-980 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। कंपनी का व्यापार भारत के बाहर यूएई, ओमान, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, बहरेन, जोर्डन औऱ फिलिपींस तक फैला हुआ है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2018)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!