शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बंधन बैंक (Bandhan Bank) का आईपीओ खुला, एंकर निवेशकों से जुटाये 1,342 करोड़ रुपये

बंधन बैंक (Bandhan Bank) का आईपीओ (IPO) इश्यू आवेदन के लिए खुल गया है।

बैंक के 4,500 करोड़ रुपये के इश्यू में 19 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। इससे पहले बंधन बैंक ने एंकर निवेशकों से 1,342 करोड़ रुपये जुटा लिये हैं। इस आईपीओ में 370-375 रुपये का प्राइस बैंड है। आईपीओ के बाद बंधन बैंक बीएसई तथा एनएसई पर सूचीबद्ध होगा। इसके इश्यू में कोटक महिंद्रा कैपिटल, ऐक्सिस कैपिटल, गोल्डमैन सैक्स सिक्योरिटीज, जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूश्नल सिक्योरिटीज और जेपी मॉर्गन इंडिया मुख्य प्रबंध हैं। गौरतलब है कि ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) ने इस इश्यू में आवेदन की सलाह दी है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!