शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels) का आईपीओ (IPO) आवेदन के लिए खुला

होटल श्रृंखला कंपनी लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels) का आईपीओ (IPO) इश्यू आज से आवेदन के लिए खुल गया है।

कंपनी के इश्यू में 28 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। 54-56 रुपये के प्राइस बैंड के साथ लेमन ट्री के आईपीओ में न्यूनतम 265 और फिर इसी के गुणा में आवेदन किया जा सकता है। आईपीओ के बाद कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध होगा।
प्रमोटर, प्राइवेट इक्विटी फर्म वारबर्ग पिनकस (Warburg Pincus) और डच पेंशन फंड (Dutch Pension Fund), इसके आईपीओ में 18.5 करोड़ शेयर या 23.59% हिस्सेदारी बेचेंगे। कोटक महिंद्रा कैपिटल, सीएलएसए इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया और येस सिक्योरिटीज इश्यू के लिए बुक-रनिंग लीड मैनेजर्स हैं। (शेयर मंथन, 26 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!