शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मोंटेकार्लो (Montecarlo) ने किया आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन

निर्माण कंपनी मोंटेकार्लो (Montecarlo) ने आईपीओ (IPO) के जरिये करीब 550 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आवेदन किया है।

इश्यू में मौजूदा शेयरधारक कानुभाई एम पटेल ट्रस्ट (Kanubhai M Patel Trust) द्वारा 30 लाख तक इक्विटी शेयरों के ऑफर फोर सेल के अलावा 450 करोड़ रुपये के नये शेयर जारी किये जायेंगे। 

आईपीओ इश्यू से प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल मोंटेकार्लो अपनी परियोजनाओं में निवेश, कार्यशील पूँजी और सामान्य कारोबारी जरूरतों को पूरा करने में करेगी। कंपनी के सार्वजनिक इश्यू में इडेलवाइज फाइनेंशियल (Edelweiss Financial), ऐक्सिस कैपिटल (Axis Capital) और आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) प्रबंधक रहेंगे। (शेयर मंथन, 12 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!