शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

देवी सीफूड्स (Devi Seafoods) और फाइन ऑर्गेनिक्स (Fine Organics) को मिली आईपीओ (IPO) के लिए मजूरी

देवी सीफूड्स (Devi Seafoods) और फाइन ऑर्गेनिक्स (Fine Organics) को बाजार नियामक सेबी (SEBI) से आईपीओ (IPO) इश्यू के लिए मंजूरी मिल गयी है।

फाइन ऑर्गेनिक्स ने फरवरी और देवी सीफूड्स ने मार्च में आईपीओ के लिए आवेदन किया था। 11 मई को इन दोनों कंपनियों को 'ऑब्जर्वेशंस' मिले। गौरतलब है कि किसी भी कंपनी को राइट्स इश्यू और आईपीओ के लिए सेबी से ऑब्जर्वेशंस लेना अनिवार्य है।

देवी सीफूड्स के 900 करोड़ रुपये के इश्यू में इसके प्रमोटरों द्वारा शेयर बेचे जायेंगे। देवी सीफूड्स के अनुसार सूचीबद्ध होने से कंपनी की स्थिरता और ब्रांड इमेज बेहतर होगी। आंध्र प्रदेश आधारित खाद्य झींगो की प्रमुख निर्यायक देवी सीफूड्स के आईपीओ इश्यू का प्रबंधन ऐक्सिस कैपिटल, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और कोटक महिंद्रा कैपिटल संभालेंगी।
वहीं फाइन ऑर्गेनिक्स के आईपीओ में इसके मौजूदा शेयरधारक 76,64,994 इक्विटी शेयर बेचेंगे। 1970 में शुरू हुई मुम्बई में स्थित फाइन ऑर्गेनिक्स खाद्य, प्लास्टिक्स, रबर, पेंट्स, स्याही, कॉस्मेटिक्स और कोटिंग्स आदि के लिए खास योगशील उत्पादों की निर्माता है। फाइन ऑर्गेनिक्स के इश्यू का प्रबंधन जेएम फाइनेंशियल और इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विस करेंगी। (शेयर मंथन, 15 मई 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!