शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीनियस कंसल्टेंट्स और वैरोक इंजीनियरिंग को मिली आईपीओ (IPO) की मंजूरी

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने मानव संसाधन फर्म जीनियस कंसल्टेंट्स (Genius Consultants) और वाहन उपकरण निर्माता वैरोक इंजीनियरिंग (Varroc Engineering) को आईपीओ (IPO) की मंजूरी दे दी है।

इसके साथ ही 2018 में अब तक सेबी से आईपीओ की मंजूरी प्राप्त करने वाली कंपनियों की संख्या 22 हो गयी है। जीनियस कंसल्टेंट्स को 04 जून और वैरोक इंजीनियरिंग को 06 जून को सेबी से ऑब्जर्वेशंस मिले, जो किसी भी कंपनी के लिए आईपीओ लाने हेतू जरूरी है। दोनों कंपनियों ने आईपीओ के लिए मार्च में आवेदन किया था।
जीनियस कंसल्टेंट्स के आईपीओ का प्रबंधन एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और यस सिक्योरिटीज करेंगी। वहीं वैरोक इंजीनियरिंग के आईपीओ में कोटक महिंद्रा कैपिटल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, क्रेडिट स्यूज सिक्योरिटीज और आईआईएफएल होल्डिंग्स प्रबंधक की भूमिका में रहेंगी। (शेयर मंथन, 12 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!