शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राइट्स (RITES) का आईपीओ (IPO) खुला, एंजेल ने दी आवेदन करने की सलाह

रेलवे से संबंधित सलाहकार फर्म राइट्स (RITES) का आईपीओ (IPO) आज बुधवार को खुला है।

इस आईपीओ में 180-185 रुपये के दायरे में बोली लगा कर आवेदन किये जा सकते हैं। यह आईपीओ शुक्रवार 22 जून तक खुला रहेगा। इसे बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध (listing) कराया जायेगा। अधिकतर ब्रोकिंग फर्मों ने इस आईपीओ को लेकर सकारात्मक सलाह दी है।
एंजेल ब्रोकिंग ने इस आईपीओ पर जारी रिपोर्ट में सलाह दी है कि इसमें आवेदन करना चाहिए। इसने कहा है कि राइट्स प्रथम श्रेणी की मिनीरत्न सरकारी कंपनी है। यह परिवहन सलाह और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भारत की एक प्रमुख कंपनी है। सेवाओं और भौगोलिक पहुँच के लिहाज से यह काफी विविधीकृत है। इसे 43 वर्षों का अनुभव है और इसने एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका, दक्षिण अमेरिका एवं मध्य-पूर्व क्षेत्रों के 55 देशों में परियोजनाओं को संचालित किया है।
एंजेल के मुताबिक इसका 2017-18 का इश्यू-पूर्व ईपीएस 17 रुपये का बैठता है और इश्यू की ऊपरी कीमत पर इसका मूल्यांकन 12 पीई का है। एंजेल का मानना है कि यह आईपीओ उचित मूल्यांकन पर है और इसमें आवेदन किया जा सकता है। (शेयर मंथन, 20 जून 2018)

Comments  

Vijay Kumar mahajan
# Vijay Kumar mahajan 2018-06-20 21:30
IPO 1 lots buy karna hai

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!