शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राइट्स (RITES) का आईपीओ हुआ 67 गुना सब्सक्राइब

रेलवे कंसल्टेंसी फर्म राइट्स (RITES) के आईपीओ को 67 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया।

सरकारी कंपनी के 467 करोड़ रुपये के इश्यू में 2.52 करोड़ शेयरों के मुकाबले एनएसई डेटा के अनुसार कंपनी को 169 करोड़ से अधिक शेयरों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। इनमें योग्य संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) श्रेणी में 71.72 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 194.56 गुना और खुदरा निवेशकों की श्रेणी में 14.72 गुना आवेदन भेजे गये। बुधवार से शुक्रवार तक खुले आईपीओ में राइट्स ने 180-185 रुपये का प्राइस बैंड रखा था। राइट्स के आईपीओ इश्यू का प्रबंधन एलारा कैपिटल (इंडिया), आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स ऐंड सिक्योरिटीज, आईडीएफसी बैंक और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स कर रही हैं। (शेयर मंथन, 23 जून 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!