शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

श्री बजरंग पावर ऐंड इस्पात (Shri Bajrang Power & Ispat) ने आईपीओ के लिए किया आवेदन

स्टील उत्पाद निर्माता श्री बजरंग पावर ऐंड इस्पात (Shri Bajrang Power & Ispat) ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन किया है।

श्री बजरंग पावर, गोयल ग्रुप ऑफ कंपनीज (Goel Group of Companies) की इकाई है। आईपीओ इश्यू में 10 रुपये प्रति मूल कीमत वाले शेयर जारी करके श्री बजरंग पावर ने 500 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।
आईपीओ के जरिये प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल श्री बजरंग पावर ऋण भुगतान और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी। इश्यू के बाद कंपनी का शेयर बाजार सूचकांकों बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध होगा। बता दें कि इस इश्यू का प्रबंधन आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स, इक्विरस कैपिटल और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स करेंगी।
श्री बजरंग पावर के वर्तमान उत्पाद पोर्टफोलियों में टीएमटी छड़ें, वायर रोड, एचबी वायर, स्पॉन्ज आयरन, गोले, स्टील बिलेट्स, फेरो अलॉय और फ्लाई एश ब्रिक्स शामिल हैं। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!