शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

28 सितंबर को खुलेगा दिनेश इंजीनियर्स (Dinesh Engineers) का आईपीओ (IPO)

दूरसंचार इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रदाता दिनेश इंजीनियर्स (Dinesh Engineers) का आईपीओ (IPO) 28 सितंबर से खुलने जा रहा है।

कंपनी का इश्यू 03 अक्टूबर को बंद होगा। दिनेश इंजीनियर्स ने इश्यू में 183-185 रुपये का प्राइस बैंड रखा है। दिनेश इंजीनियर्स आईपीओ में 1 करोड़ शेयर जारी करेगी, यानी कंपनी ने आईपीओ के जरिये 185 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।
दिनेश इंजीनियर्स आईपीओ को एंकर निवेशकों के लिए 27 सितंबर को शुरू और उसी दिन समाप्त करेगी। इश्यू से प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल कंपनी और ओएफसी नेटवर्क स्थापित करके व्यापार का विस्तार करने, सामान्य कारोबारी उद्देश्यों और आईपीओ के खर्चों में करेगी। आईपीओ के बाद कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध होगा।
2006 में शुरुआत के बाद दिनेश इंजीनियर्स ने कई टेलीकॉम कंपनियों के लिए फाइबर बिछाने का काम किया है। आईपी-1 लाइसेंस मिलने के बाद कंपनी ने करीब 7,500 किमी का अपना ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क तैयार किया है, जो राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फैला है। कंपनी का वायर नेटवर्क इन्फ्रा सॉल्युशंस जिन कंपनियों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है, उनमें एयरटेल, बीएसएनएल, रिलायंस जियो, वोडाफोन, आइडिया और टाटा कम्युनिकेशंस शामिल हैं। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2018)

Comments  

Rajesh kumar 5.005
# Rajesh kumar 5.005 2018-09-22 22:17
:zzz 1500

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!