शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आवास फाइनेंशियर्स (Aavas Financiers) के आईपीओ को मिले 97% आवेदन

आवास वित्त कंपनी आवास फाइनेंशियर्स (Aavas Financiers) के आईपीओ (IPO) को 97% आवेदन मिले।

कंपनी का आईपीओ 25 से 27 सितंबर तक के लिए खुला था। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 818-821 रुपये रखा था। इसमें लॉट का आकार 18 शेयर था, यानि निवेशकों को कम से कम 14,778 रुपये का निवेश करना था। आईपीओ के जरिये कंपनी की 1,734 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। आईपीओ में योग्य संस्थागत खरीदारों की ओर से 2.77 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों की ओर 26% और खुदरा निवेशकों की तरफ से 25% आवेदन भेजे गये।
इश्यू के बाद कंपनी का शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होगा। गौरतलब है कि आवास फाइनेंशियर्स निम्न और मध्यम आय वर्ग के लोगों को आवासीय ऋण प्रदान करती है। (शेयर मंथन, 28 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!