शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर (Metropolis Healthcare) ने किया आईपीओ इश्यू के लिए आवेदन

खबरों के अनुसार स्वास्थ्य सेवा प्रदाता मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर (Metropolis Healthcare) ने बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आईपीओ (IPO) इश्यू के लिए आवेदन किया है।

कंपनी आईपीओ इश्यू के जरिये शेयर के सूचकांकों पर सूचीबद्ध होने से लाभ प्राप्त करेगी। आईपीओ में 2 रुपये प्रति वाले 1,52,69,684 शेयर जारी किये जायेंगे, जिनमें एक प्रमोटर द्वारा 50,17,868 और सीए लोटस इन्वेस्टमेंट्स 1,02,51,816 इक्विटी शेयर ऑफर-फोर-सेल के जरिये जारी किये जायेंगे।
इश्यू में योग्य कर्मचारियों के लिए 3,00,000 इक्विटी शेयर आरक्षित रहेंगे। आईपीओ के बाद कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध किया जायेगा। गौरतलब है कि मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के आईपीओ का प्रबंधन जेएम फाइनेंशियल, क्रेडिट सुइस, गोल्डमैन सैक्स, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा कैपिटल करेंगी। (शेयर मंथन, 29 सितंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!