शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मुथूट माइक्रोफिन (Muthoot Microfin) को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

मुथूट माइक्रोफिन (Muthoot Microfin) को आईपीओ (IPO) के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

खबरों के अनुसार कंपनी अब जनवरी-फरवरी में अपना आईपीओ इश्यू ला सकती है। बाजार सूचकांकों पर सूचीबद्ध होने वाली मुथूट माइक्रोफिन चौथी माइक्रोफाइनेंस कंपनी होगी। इडेलवाइज कंपनी के इश्यू की प्रमुख प्रबंधक होंगी, जबकि क्रेडिट सुइस, मोतीलाल ओसवाल और एसएमसी कैपिटल्स अन्य बैंकरों की भूमिका में रहेंगी। मुथूट माइक्रोफिन मुथूट पप्पाचन समूह की कंपनी है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!